Haryana
Trending

हिसार कोर्ट परिसर में फिर शुरू हुई पुलिस चौकी, 11 पुलिसकर्मी तैनात।।

हिसार कोर्ट परिसर में फिर शुरू हुई पुलिस चौकी, 11 पुलिसकर्मी तैनात।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी को पुनः सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी की व्यवस्था को मजबूत करते हुए यहां महिला पुलिस कर्मचारी सहित कुल 11 पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ASI महेंद्र को पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आने-जाने वाले लोगों की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून एवं व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी के पुनः संचालन से न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button