“आजादी की असली कीमत समझें, भेदभाव और शोषण के खिलाफ लड़ें: स्वामी रमेश साहुवाला” II
“आजादी की असली कीमत समझें, भेदभाव और शोषण के खिलाफ लड़ें: स्वामी रमेश साहुवाला” II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भारत का गुलामी से गहरा रिशता रहा है तथा हमने दो सौ वर्षों तक अग्रेजों की गुलामी सही है। इसलिए हम आजादी की कीमत अच्छे से समझते है जिसके लिए हमारे नेताओं ने हमेशा हर प्रकार की गुलामी और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व दास प्रथा के उन्मूलन के स्मृति दिवस के अवसर पर कहें। उन्होंने कहा कि आज हम जब अपने देश में समानता और बन्धुतव की बात करते है तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि किसी भी इंसान को उसकी जाति, धर्म या रंग के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए। #newstodayhry @newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि स्वतंत्रता सबसे बड़ी संपत्ति है तथा हर इंसान को देश में सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें मानव इतिहास के सबसे काले अध्याय की याद दिलाता है जब इंसान को ही बाजार में खरीदा और बेचा जाता था। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल अतीत को याद करने का नहीं, बल्कि वर्तमान में हर प्रकार के भेदभाव और शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें दुखी करने के लिए नहीं है बल्कि जागरूक करने के लिए है तथा हमें अपने आस-पास किसी भी तरह के शोषण को देखकर चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सच्चे लोकतांत्रिक और मानवतावादी समाज का निर्माण तभी होगा जब हम इस काले इतिहास से सीख लेकर भविष्य में बराबरी का संसार बनाएंगे और सच्ची आजादी तभी है जब हम सब आत्मनिर्भर बनेंगे। #newstodayhry @newstodayhry



