Haryana
Trending

यमुनानगर में कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केस दर्ज करने का विरोध।।

यमुनानगर में कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केस दर्ज करने का विरोध।।

यमुनानगर-(मनदीप कैर):- यमुनानगर कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग के यमुना नगर रैस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार करने में लगी हुई है।‌ जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने गुरू ग्राम में शांति पिरय प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए मामलों की निंदा की। उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारी लोकतांत्रिक तरीके सीएम नायब सिंह सैनी को रोष जाहिर करने लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने नियमों की कोई उलंघना नहीं की। देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में क्या शांति से प्रदर्शन करना ग़लत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस के साथ कोई अभदरता नहीं की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुई ज्यादती इसका स्पष्ट सबूत है। उन्होंने भाजपा सरकार से गुरू ग्राम में कांग्रेस जिलाध्यक्षों आदि पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा चाहे जो मर्जी कर लें, लेकिन कांग्रेस विचारधारा के लोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार घोटालों का। दरिया बनकर रह गई है। युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि युवाओं पर की जा रही ज्यादती भाजपा सरकार के कफ़न की कील साबित होगी। भाजपा के खिलाफ देश की जनता में जबरदस्त आक्रोश है। इस हिटलरशाही सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा भाजपा सरकार से डरने व दबने वाला नहीं है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button