Haryana
Trending

भिवानी में चार मंजिला शोरूम में भीषण आग, 4 मिनट में पहुंची दमकल।।

भिवानी में चार मंजिला शोरूम में भीषण आग, 4 मिनट में पहुंची दमकल।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के नया बाजार में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला हार्डवेयर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खास बात यह रही कि प्रदेशभर में दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 मिनट में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, नया बाजार स्थित ओसवाल पंप और उसके पड़ोस की दुकान में सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक अखिल मित्तल के मुताबिक, दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे आग दिखाई दी, जिसके बाद 6:32 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज चार मिनट के भीतर, यानी सुबह 6:36 बजे तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते फैलने से रोक लिया गया। इससे शोरूम में रखा लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलने से बच गया। राहत की बात यह भी रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।“हमारे नया बाजार में पड़ोस की दुकान ओसवाल पंप में सुबह 6:30 बजे आग लगी थी। अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ था। हमने दमकल विभाग को सूचना दी। हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने 4 मिनट में 3 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया। “6:30 बजे हमने देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। 6:32 बजे दमकल विभाग को सूचना दी और 6:36 बजे तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के आने से हमारा लाखों-करोड़ों का माल बच गया।” फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ आग को फैलने से रोका, बल्कि एक बड़े हादसे और भारी आर्थिक नुकसान को भी टाल दिया। स्थानीय दुकानदारों ने भी दमकल कर्मियों की मुस्तैदी की जमकर सराहना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button