Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म मामले में आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ll

डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म मामले में आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिला थाना डबवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस टीम घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा महिला थाना डबवाली में घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई थी । शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक सुशीला देवी के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए । जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों की सुरक्षा, ऑनलाइन गतिविधियों एवं सामाजिक संपर्कों पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध संबंधी शिकायत के लिए 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
डबवाली पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button