Haryana
Trending

गुजरात से हत्याकांड के आरोपी पकड़ने वाली हिसार पुलिस टीम सम्मानित ll

गुजरात से हत्याकांड के आरोपी पकड़ने वाली हिसार पुलिस टीम सम्मानित ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस द्वारा हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।एसपी सिद्धान्त जैन ने पुलिस टीम द्वारा की गई मेहनत, तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय, लगातार प्रयास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर अपराध में आरोपी चाहे देश के किसी भी हिस्से में छिपा हो, हिसार पुलिस कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित – हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों को गुजरात से काबू करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले

• SI जगदीश, प्रभारी CIA मिल गेट
• PSI विकास, प्रभारी थाना HTM
• ASI शक्ति सिंह, CIA मिल गेट
• मुख्य सिपाही नकुल, IRB
• मुख्य सिपाही प्रदीप, IRB
• सिपाही अक्षय, IRB
को पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा सम्मानित किया गया।

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस की सफलता केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों को लगातार प्रयास, टीमवर्क और सही रणनीति के माध्यम से कानून के सामने लाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस टीम ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अच्छे कार्य की पहचान और सराहना से पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हिसार पुलिस का संदेश —“सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान, बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में और अधिक मजबूती।”

Related Articles

Back to top button