नए कानूनों से साइबर जांच तक, हिसार पुलिस ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण ll
नए कानूनों से साइबर जांच तक, हिसार पुलिस ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस के थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइन, हिसार में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), साइबर इन्वेस्टिगेशन तथा Google Workspace विषयों पर PS Wise Course आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर कंवर पाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों, अनुसंधान की प्रक्रिया, साइबर अपराधों की जांच तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टेस्ट/क्विज भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि बदलते अपराध के स्वरूप को देखते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए कानूनों, आधुनिक तकनीक तथा साइबर अपराध की जांच में लगातार अपडेट रहना आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस की जांच क्षमता और कार्यकुशलता को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।@newstodayhry #newstodayhry




