राधा अष्टमी पर राधा रानी की भक्ति में रंगा सिरसा ll
राधा अष्टमी पर राधा रानी की भक्ति में रंगा सिरसा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) राधा अष्टमी का पर्व केवल उत्सव नहीं है बल्कि जीवन को धन सम्पदा और समृद्धि से भरने वाला हैं तथा राधा रानी के पूजन से घर में सुख और शांति का वास होता है क्योंकि राधा जी को प्रेम, भक्ति, त्याग और सर्मपण की देवी माना जाता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ले स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार में प्रेम और आपसी भाई-चारे को बढ़ाने वाला हैं और दाम्पतय जीवन में मधुरता और संतोष लाता हैं तथा विधार्थी के लिए यह विद्दा और ज्ञान की प्राप्ति करता है। उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा से आर्थिक प्रगति और वैभव की प्राप्ति होती है तथा कठिनाइयां दूर होकर जीवन सरल बन जाता है। श्री साहुवाला ने कहा कि राधा रानी भगवान श्री कृष्ण की प्रेमिका और शक्ति स्वरूप मानी जाती है तथा उनकी पूजा के बिना भगवान श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि राधा रानी को याद करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव होता है तथा भक्ति एवं कृष्ण प्रेम की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि अगर हम सच्चे मन से राधा रानी को याद करते है तो हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मनुष्य के जीवन में दया, करुणा, प्रेम और सेवा का भाव पैदा होता है। श्री साहुवाला ने कहा कि राधा अष्टमी हमें भक्ति, प्रेम और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि ईश्वर को पाने के लिए सच्चे मन और निस्वार्थ प्रेम की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि राधा नाम में इतनी शक्ति है कि केवल इसे लेने से ही मन पवित्र हो जाता है। इसलिए हर मनुष्य को इस पर्व को श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाना चाहिए और राधा रानी के जीवन से त्याग और प्रेम की सीख लेनी चाहिए। इससे पूर्व नीलम और कुसुम ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा बच्चों ने राधा रानी एवं उनकी सहेलिया बनकर नृत्य किया और सभी ने राधा रानी के चरणों में आस्था अर्पित करके अपने जीवन को भक्ति और प्रेम से भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने राधा रानी एवं उनकी सहेलियों का अभिनय करने वाले बच्चों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, भावना, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कषीष, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




