Uncategorized
Trending

PG में चल रहा था कथित नेटवर्क, पुलिस ने मारा छापा II

PG में चल रहा था कथित नेटवर्क, पुलिस ने मारा छापा II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- हरियाणा महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की ओर से अनैतिक देह व्यापार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे। अभियान में दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई। महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी की मौजूदगी और गुरुग्राम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-38 स्थित एक PG में छापेमारी की गई।पुलिस के मुताबिक, इस PG में कथित तौर पर देह व्यापार और तस्करी से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। छापेमारी के दौरान मौके से 8 युवतियों और 13 युवकों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान झाड़सा निवासी मुख्य आरोपी साहिल और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। वही प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कथित नेटवर्क को वेबसाइट, WhatsApp चैट और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों से संपर्क करने के बाद अलग-अलग PG, गेस्ट हाउस और अन्य ठिकानों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक विदेशी महिला को भी डिटेन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 33 युवक और 38 युवतियों को डिटेन किया गया है। इनमें नाबालिग और विदेशी युवतियां भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने PG/होटल का DVR भी कब्जे में लिया है, जिसके आधार पर वहां आने-जाने वाले लोगों और कथित गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।इस पूरे मामले की एक अहम कड़ी इससे पहले हुई महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई से जुड़ी है। #newstodayhry @newstodayhry

बताया जा रहा है कि स्पा सेंटरों से रेस्क्यू की गई महिलाओं से पूछताछ के दौरान सेक्टर-38 स्थित इस PG की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस और महिला आयोग ने इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए यहां संयुक्त कार्रवाई की।जांच में झाड़सा निवासी साहिल द्वारा कथित तौर पर इस नेटवर्क को संचालित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क को चलाने में उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम यानी ITPA और फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, उनके ठिकानों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है।फिलहाल गुरुग्राम पुलिस की जांच जारी है और इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button