पेपर लीक से UPI चार्ज तक, कुमारी सैलजा ने सरकार पर उठाए सवाल II
पेपर लीक से UPI चार्ज तक, कुमारी सैलजा ने सरकार पर उठाए सवाल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। कुमारी शैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी। मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों के सवाल पूछने और उनकी आवाज को लेकर चिंता जताने पर सीधा सीधा केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर तीखा प्रहार किया है।
इसी को लेकर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि- देश में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया। #newstodayhry @newstodayhry
उन्होंने कहा कि:-
बार-बार पेपर लीक होना सरकार के लिए बेहद गंभीर और शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी हाउस गिरने की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विवाद को लेकर भी कुमारी शैलजा ने सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
उनका कहना है कि- मतदाता सूचियों को लेकर कई जगह विवाद सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें हैं। पश्चिम बंगाल में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में 27.16 लाख नाम हटाए गए, जिनमें से 22 लाख से अधिक लोगों ने अपने नाम दोबारा शामिल कराने के लिए अपील की है। #newstodayhry @newstodayhry
कुमारी शैलजा ने SIR में धांधली के आरोप लगाए और कहा कि:-
मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है। उन्होंने नौकरियों में भी धांधली के आरोप लगाते हुए सरकार से युवाओं के हितों को लेकर गंभीरता से काम करने की मांग की। इसके अलावा UPI से जुड़े नए शुल्क के मुद्दे पर भी कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है और इसका असर देश के व्यापार पर पड़ सकता है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि-
आम लोगों के Person-to-Person यानी P2P UPI लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। 2 हजार रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे व्यापारियों के लिए निर्धारित लेनदेन भी शुल्क-मुक्त रहेंगे। सरकार के मुताबिक करीब 96 प्रतिशत मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। वहीं नई व्यवस्था में 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने की व्यवस्था की गई है। विपक्ष की ओर से इसे लेकर कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर संभावित अतिरिक्त बोझ की चिंता जताई जा रही है। कुल मिलाकर कुमारी शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों और आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। #newstodayhry @newstodayhry



