पत्रकार से बदसलूकी का मामला गरमाया, पुलिस को मीडिया सहयोग बंद II
पत्रकार से बदसलूकी का मामला गरमाया, पुलिस को मीडिया सहयोग बंद II

श्री मुक्तसर साहिब-(मनजीत सिद्धू):- पत्रकार सूरज भान गिद्दड़बाहा के साथ एस.एच.ओ. गिद्दड़बाहा द्वारा किए गए खराब व्यवहार और उन्हें भेजे गए कानूनी नोटिस के विरोध में आज जिला श्री मुक्तसर साहिब के समूह पत्रकार भाईचारे की एक अहम बैठक गिद्दड़बाहा के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में हुई। इस बैठक में मलोट, श्री मुक्तसर साहिब, दोदा, बठिंडा सहित विभिन्न स्थानों से पत्रकारों ने शिरकत की। इसके अलावा पंजाब एवं चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पंजाब की ओर से भी पूर्ण तौर पर सहयोग देने का भरोसा दिया गया। बैठक के दौरान जतिंदर सिंह, डी.एस.पी. गिद्दड़बाहा ने पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की और इस मामले को सुलझाने के लिए पत्रकारों से एक दिन का समय मांगा गया। इसके बाद पत्रकार भाईचारे ने वीरवार को बैठक करने का फैसला किया, जिसमें विभिन्न पत्रकार संगठनों के साथ विचार-विमर्श करके अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर पत्रकार भाईचारे की ओर से फैसला किया गया कि जब तक एस.एच.ओ. गिद्दड़बाहा द्वारा पत्रकार सूरज भान के साथ किए गए खराब व्यवहार संबंधी अपनी गलती नहीं मानी जाती, तब तक पुलिस की खबरों का जिला स्तर पर बहिष्कार जारी रहेगा। इसके साथ ही पत्रकारों ने पुलिस को किसी भी तरह का मीडिया सहयोग न देने का ऐलान किया। पत्रकारों ने पुलिस के इस रवैये की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। #newstodayhry @newstodayhry



