46 दिन से धरने पर दिव्यांग, सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई।।
46 दिन से धरने पर दिव्यांग, सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई।।

संगरूर-(वासु गर्ग ):- विकलांग पिछले 46 दिनों से अपने हक के लिए हड़ताल पर बैठे हैं और वे एक बार टंकी पर चढ़ भी चुके हैं लेकिन प्रशासन ने हरपाल चीमा से मीटिंग के बहाने उन्हें नीचे उतार दिया था और उनकी मीटिंग भी एक होटल में हुई थी जो बेनतीजा रही। उसके बाद सरकार का कोई भी नुमाइंदा उन तक नहीं पहुंचा है। विकलांगों के प्रेसिडेंट ने कहा कि हमारी कोई खास मांग नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारी पेंशन 1500 से बढ़ाकर 5000 हजार की जाए और 1654 बैकलॉग पोस्ट भरी जाएं। ये हमारी मांगें हैं। लेकिन पंजाब सरकार हमें लॉलीपॉप दे रही है। आज हम पेट्रोल और सल्फर लेकर जंग लड़ने निकले हैं। अगर हमें कुछ हुआ तो इसके लिए भगवंत मान और हरपाल चीमा जिम्मेदार होंगे। अब हमें कोई मीटिंग नहीं चाहिए और न ही हमें किसी से बात करनी है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव आ रहे हैं। हम इस सरकार को दिखा देंगे कि हम उसमें क्या कर सकते हैं। हम इस सरकार का पूरा बॉयकॉट करेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हमें यह भी कहना है कि इस सरकार का कोई भी नुमाइंदा हमारे पास वोट मांगने न आए।। #Newstodayhry #Newstodayhry




