Haryana
Trending

नवजात को झाड़ियों में छोड़ने का मामला, पुलिस ने महिला को पकड़ा II

नवजात को झाड़ियों में छोड़ने का मामला, पुलिस ने महिला को पकड़ा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ने के संवेदनशील मामले में लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गोहाना से गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में थाना शहर हिसार पुलिस को 08 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई गई। #newstodayhry @newstodayhry

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि-
अनिल कुमार निवासी गांव नियाणा, जिला हिसार तथा उसकी प्रेमिका के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों में छोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि युवती को गर्भपात के लिए दवाई देने वाली महिला मामले से जुड़ी हुई है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गोहाना से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गीता पत्नी भूषण निवासी नीलम सिनेमा, बड़ौदा रोड, सोनीपत के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि- उक्त महिला द्वारा कृष्णा क्लिनिक के नाम से बड़ौदा रोड, गोहाना पर क्लिनिक चलाया जा रहा था तथा इसी महिला द्वारा युवती और युवक को गर्भपात के लिए दवाई दी गई थी। मामले में थाना शहर हिसार में मामला दर्ज किया गया था । पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई कानून के अनुसार अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

एसपी हिसार का स्पष्ट संदेश-
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि नवजात शिशु के जीवन से जुड़ा यह अत्यंत संवेदनशील मामला है। मानव जीवन के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार अथवा कानून का उल्लंघन करने वाले कृत्य को हिसार पुलिस गंभीरता से लेती है। मामले में जो भी व्यक्ति कानून के उल्लंघन में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी हिसार ने कहा कि- मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जारी है तथा किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button