करनाल में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे नेपाल सिंह II
करनाल में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे नेपाल सिंह II

करनाल-(सुभाष चंद):- करनाल में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा के नेतृत्व में नमो क्रिकेट लीग के मैचों का आयोजन किया जा रहा है। राणा ब्रदर्स अकैडमी में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खुद भी क्रिकेटिंग शॉट लगाए। इस दौरान नेपाल सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है। राणा ब्रदर्स अकैडमी में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, नमो क्रिकेट लीग में विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर आयोजकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस मौके पर जिला पार्षद गुरदीप बीजना, जिला परिषद विक्रम पढ़ाना, जिला परिषद सुरेंद्र कंबोज सरपंच अजय बम्बरहेड़ी, साहब सिंह राणा सहित काफी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक लोग मौजूद रहे। #newstodayhry @newstodayhry



