कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-सहारनपुर मार्ग के अच्छे दिन शुरू, नवीनीकरण का काम शुरू II
कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-सहारनपुर मार्ग के अच्छे दिन शुरू, नवीनीकरण का काम शुरू II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-सहारनपुर मार्ग की बदहाल हालत से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब इस महत्वपूर्ण सड़क के सुधारीकरण और नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण कार्य को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों की कोशिश है कि सड़क का नवीनीकरण मानसून से पहले यानी जून 2027 तक पूरा कर लिया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दरअसल, सड़क की खस्ता हालत को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत और नवीनीकरण की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी ग्रामीणों को सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अब धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं रादौर के विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि गुहला-चीका से यमुनानगर तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में अभी समय लग रहा है। ऐसे में मौजूदा सड़क का नवीनीकरण शुरू किया गया है, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जल्द राहत मिल सके। #newstodayhry @newstodayhry



