यमुनानगर में 14 फीट लंबे अजगर ने मचाई दहशत, सुरक्षित रेस्क्यू II
यमुनानगर में 14 फीट लंबे अजगर ने मचाई दहशत, सुरक्षित रेस्क्यू II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के मुकारमपुर पुल पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों और ग्रामीणों को पुल पर करीब 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर लोगों की सांसें फूल गईं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तस्वीरें यमुनानगर के मुकारमपुर पुल की हैं, जहां देर रात एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। करीब 14 फीट लंबे अजगर को पुल पर देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना किसी तरह का जोखिम उठाए इसकी सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर लीलूराम ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से देर रात सूचना मिली थी कि मुकारमपुर पुल पर एक विशालकाय अजगर मौजूद है। सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और अजगर को रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। लीलूराम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार का जीव-जंतु दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर जीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। फिलहाल अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है और समय रहते रेस्क्यू होने से किसी तरह की अनहोनी टल गई। #newstodayhry @newstodayhry




