Haryana
Trending

संयम ही सुख और शांति का आधार ll

संयम ही सुख और शांति का आधार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) नशा इंसान को राक्षस बना देता है इसलिए हमें नशा छोड़कर जीवन से नाता जोड़ना चाहिए तथा खुशहाल और सफल जीवन जीना है तो हमें अपने जीवन में संयम को अपनाना होगा क्योंकि संयम ही सुख है, संयम ही शांति है तथा संयमी व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में ज्ञानी है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारूति मन्दिर में नशा मुक्त दिवस एवं विश्व संयम दिवस पर बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अमर हमें नशा करना है तो परमात्मा के सिमरन का करना चाहिए जिससे हमारे घर में सुख, समृद्धि, वैभव व मन में शांति आएगी और हमारा स्वास्थय भी ठीक रहेगा तथा हम सभी खुशहाल रहेंगे। उन्होंने कहा कि नशा करने से कैंसर, हृदय, फेफड़ों की बीमारी व अन्य क्रोनिक रोग हो जाते है जिससे हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसलिए हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। श्री साहुवाला ने कहा कि दुनिया भर में 1.3 बिलियन के करीब लोग नशा करते हैं तथा नशे से हर साल 8 मिलियन के करीब लोगो की मौत हो जाती हैं। उन्होंने कहा नशा हमारे सोचने, महसूस व काम करने की शक्ति को कमजोर करता है तथा फिर हम बेबस हो जाते है। उन्होंने कहा कि जब नशे की लत पैदा हो जाती है तब वह लोगों को नशा करने पर मजबूर करता है इसलिए हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम संकल्प एवं ध्यान विधियों के माध्यम से नशे से दूर रह सकते है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए एवं समाज सेवा करनी चाहिए तो फिर हम खुद-ब-खुद नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक और नैतिक दृष्टि से नशा करना पाप है जो हमारी चिंताओं को बढ़ाता है तथा यह एक नैतिक अपराध भी है जिसे प्रेम, करूणा और सहयोग एवं समर्थन से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने से व्यक्ति का शरीर और दिमाग दोनो स्वस्थ रहते है तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और साथ में पैसे की बचत होती है। इससे पूर्व सैन्टर की संचालिका रजनी सोनी एवं दीपा मैडम ने स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उनका वहां पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने कार्यक्रम के बच्चों को संकल्प दिलाया तथा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रजनी सोनी, दीपा मैडम, ज्योति, भावना, पायल, नीलम, रीना, पारूल, मुस्कान, रश्मि, हेमलता, रवीना, मधु एवं अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button