मजबूत होगी बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की नींव ll
मजबूत होगी बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की नींव ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के आदेशों की अनुपालना एवं जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट डिंग प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशानुसार निपुण हरियाणा मिशन 2026-27 के तहत प्राथमिक अध्यापकों का छह दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को जिले के सभी सात खंडों—सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा, ओढ़ां, नाथूसरी चौपटा एवं डबवाली में निर्धारित विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर विधिवत रूप से शुरू हो गया। इसी कड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओढ़ां में प्राचार्य विक्रमजीत की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डीपीसी सिरसा कृष्ण कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन का मुख्य उद्देश्य कक्षा तीसरी तक प्रत्येक बच्चे में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में प्राथमिक शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी जाने वाली गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक पूरे मन और समर्पण के साथ पढ़ाएगा, तभी प्रत्येक बच्चा निपुण बन पाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन एफएलएन, विद्याप्रवेश एवं टीएलएम निर्माण से संबंधित सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य विक्रमजीत, डाइट डिंग, सिरसा से विषय विशेषज्ञ पवन कनोजिया, डॉ. विनोद भट्टू, डिस्ट्रिक्ट एफएलएन टीम से मारग्रेट एवं माया, मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभा रहे एबीआरसी निशा यादव, रानी, सुखविंदर कौर पूजा रानी भी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




