13वां वरिष्ठ बिजली पैंशनर सम्मान समारोह ll
13वां वरिष्ठ बिजली पैंशनर सम्मान समारोह ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा बिजली पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन यूनिट सिरसा द्वारा साल में दो बार वरिष्ठ बिजली पेंशनर सम्मान दिवस समारोह अप्रैल व अक्तूबर माह में आयोजित किए जाते हैं। सचिव रणसिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में साल का दूसरा व 13वां सम्मान समारोह आगामी 09 अक्तूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 10.00 बजे हरियाणा बिजली पेंशनर मीटिंग हॉल, 33केवी हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एक मीटिंग आायेजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बारे विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 30 सितंबर 2026 तक 75 वर्ष व 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ बिजली पैंशनर को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ कार्यरत कर्मचारी जो 11 अप्रैल 2026 के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सके थे और जो बिजली पैंशनर की समस्याओं का दिन-रात तत्परता से समाधान करते हैं, जैसे एलटीसी, मेडिकल बिल, फेमिली पैंशन, पैंशन फिक्शेसन का कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी बकायदा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एसोसिएशन के जिला प्रधान वी के गर्ग की अध्यक्षता में बिजली पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने एसई सिरसा से मुलाकात कर बिजली पेंशनर की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा। जिन बिजली पेंशनर की कोई पेंशन संबंधी समस्या है तो वह कार्यक्रम के दौरान भी बिजली पेंशनर पदाधिकारियों को लिखित रूप में दे सकता है, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जा सके। उन्होंने सिरसा जिले के सभी बिजली पैंशनर से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। @newstodayhry #newstodayhry




