Haryana
Trending

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू।।

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने मलड़ी नहर पूल रोड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार तीन लोगों को हजारों रूपए की 7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान मलड़ी नहर पूल रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से स्कूटी सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार लोगों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिन्द्र सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी माच्छी पत्ती रोड़ी,कुलंवत सिंह पुत्र मुक्तयार सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी, कुशाल पुत्र मीसारी निवासी बस स्टैड रोड़ी,जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button