नशा तस्करी में शामिल असल सप्लायर तक पहुंची हिसार पुलिस, 8.500 ग्राम हेरोइन चिट्टा मामले में सप्लायर गिरफ्तार।।
नशा तस्करी में शामिल असल सप्लायर तक पहुंची हिसार पुलिस, 8.500 ग्राम हेरोइन चिट्टा मामले में सप्लायर गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों और उनके सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने हेरोइन चिट्टा सप्लाई करने के मामले में भूपेन्द्र निवासी संत नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने डोगरान मोहल्ला से साहिल पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी सैनियान मोहल्ला, हिसार को 8 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा), वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल ने बताया था कि वह उक्त हेरोइन चिट्टा संत नगर निवासी भूपेन्द्र से खरीदकर लाया था। इसी जानकारी के आधार पर पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित सप्लायर भूपेन्द्र को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी जांच जारी है। एसपी हिसार का सख्त संदेश: नशे का कारोबार करने वाले केवल कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करते, बल्कि युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचाते हैं। हिसार पुलिस नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशे की सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




