हिसार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, हेरोइन चिट्टा और मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार।।
हिसार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, हेरोइन चिट्टा और मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने परिजात चौक से श्याम पुत्र संदीप कुमार, निवासी सैनियान मोहल्ला, दिल्ली वाली गली, हिसार को 5 ग्राम 410 मिलीग्राम हेरोइन चिट्टा और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। थाना शहर से सब इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ परिजात चौक पर गश्त ,अपराध व अपराधीयों के बारे में बातचीत कर रहे थे । इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 ग्राम 410 मिलीग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित स्रोतों और अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार का संदेश: नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशा बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी के संबंध में जानकारी मिलने पर आमजन पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



