Haryana
Trending

दिल्ली प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को घरों में किया जा रहा नजरबंद ll

दिल्ली प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को घरों में किया जा रहा नजरबंद ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) जनता के आक्रोश से केन्द्र की सरकार भयभीत हो कर लोगों को डराने का प्रयास कर रही है। 10 अक्टूबर दिल्ली जंतर-मंतर पर वोट चोर, गद्दी छोड़ प्रोग्राम के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों व उनके जन संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया हुआ है। आमजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। परन्तु केन्द्र की फासीवादी सरकार ने दिल्ली को पुलिस स्टेट बना दिया है। लोगों को रोकने के लिए रेलों को रद्द किया जा रहा है, मैट्रो स्टेशन बन्द किए गए हैं। दूसरी तरफ सभी अलग-अलग राज्यों से आने वाले लोगों को रोकने के लिए उन्हें एक दिन पहले ही उनके घरों में डिटेन किया जा रहा है। जिला सिरसा हरियाणा में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सहसचिव कॉमरेड तिलक राज विनायक को उनके घर पर डिटेन करके रखा है, ताकि वो कल के दिल्ली विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। अपने कुकृत्यों के जगजाहिर होने से सरकार भयभीत हो कर हड़बड़ाहट में इस प्रकार जनता को डरा कर परेशान कर रही है, जो कि बिल्कुल गैर संविधानिक कार्रवाई है। सरकार के इस कृत्य की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी घोर निन्दा करती है और जनता से अपील करती है कि इस देश विरोधी केंद्र की सरकार के खिलाफ एकजुट व निर्भय होकर संघर्ष करें, ताकि आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को चलता किया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button