PUNJAB
Trending

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, सीआईए स्टाफ डबवाली ने 06.730 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को दबोचा।।

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, सीआईए स्टाफ डबवाली ने 06.730 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को दबोचा।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ डबवाली ने नशा तस्करी के संबंध में एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव गोदिकां क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में काबू किए गए आरोपी अजय के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button