
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानता है। जीवन के सामान्य तनावों का सामना कर सकता है, फलदायक रूप में काम कर सकता है और अपना समाज में योगदान दे सकता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय प्रीत नगर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर महिलाओं को पुरस्कार देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मन का शांत रहचा, सही सोचना, सही फैसले लेना और खुश रहना ही मानसिक स्वास्थ्य है तथा अच्छिख् मानसिक स्वास्थ्य सेवा पाना हर इंसान का अधिकार है। श्री साहुवाला ने कहा कि मन ही बीमार है तो शरीर कितना भी स्वस्थ क्यों ना हो इंसान खुश नहीं रह सकता इसलिए भागदौड़ भरे जीवन में शारीरिक बीमारी से ज्यादा लोग मानसिक बीमारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि इसी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव का सबसे बड़ा कारण मोबाइल और सोशल मीडिया, पढ़ाई और नौकरी का दबाव, अकेलापन, नशा तथा नींद की कमी और खराब खान-पान है। इसलिए हमे इनकी तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन में 2026 के लिए अधिकारिक थीत घोषित किया है जो मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए एक सार्वभौमिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमें तन को स्वस्थ रखना चाहिए, मन को मस्त रहना चाहिए तथा जीवन का असली मंत्र भी है कि सबके साथ खुशियां बांटो क्योंकि जब हम ख़ुद भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखेंगे तो हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका सिमरन कौर ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त किया और स्वामी रमेश साहुवाला ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। @newstodayhry #newstodayhry




