हिसार पुलिस मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।
हिसार पुलिस मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी अमन पुत्र वजीर निवासी सातरोड़ खुर्द, हिसार को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेंद्र पुत्र ठाकुर दास निवासी कुसुंबी, जिला सिरसा ने शिकायत दी थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल विजय गैरेज में खड़ी करके घर चला गया था। अगले दिन वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट हिसार में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक विरेंद्र की टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा किसी भी प्रकार की चोरी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




