Haryana
Trending

ब्लैक फिल्म, पटाखे बजाने वाली बुलेट और स्कॉर्पियो में डीजे साउंड लगाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई।।

ब्लैक फिल्म, पटाखे बजाने वाली बुलेट और स्कॉर्पियो में डीजे साउंड लगाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मंयक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने हिसार शहर व लांधड़ी टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी पांच गाड़ियों तथा ब्लैक फिल्म लगे दो डंफर वाहनों के संबंध में कार्रवाई करते हुए प्रत्येक के 10,000 रुपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, सड़क पर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल का 17,500 रुपये तथा स्कॉर्पियो गाड़ी में डीजे साउंड लगाने पर 10,000 रुपये का चालान किया गया। इस अभियान के तहत कुल 97,500 रुपये के चालान किए गए।

नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ी चेतावनी

पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहनों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाना, पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर आमजन को परेशान करना तथा वाहनों में तेज ध्वनि वाले डीजे साउंड लगाकर सड़क पर शोर फैलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा और शांति भी प्रभावित होती है। हिसार पुलिस की वाहन चालकों को दोटूक चेतावनी है कि सड़क को अपनी मनमानी का मंच न समझें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करके दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आमजन से अपील

हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म न लगाएं, पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा वाहन में तेज आवाज वाला डीजे साउंड लगाकर आमजन को परेशान न करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button