Haryana
Trending

क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. बेनीवाल, प्रशिक्षकों ने दी बधाई ll

क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. बेनीवाल, प्रशिक्षकों ने दी बधाई ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सिरसा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कनिष्क चौहान ने एक बार फिर अपने परिश्रम, पुरुषार्थ से रणजी ट्रॉफी हरियाणा में शामिल होकर सिरसा को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर कनिष्क चौहान का चयन 2026-27 समयावधि के तहत खेली जाने वाली रणजी ट्रॉफी इलाइट के तहत हरियाणा की टीम में हुआ है। इस ट्रॉफी में हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, रेलवे, राजस्थान, तमिलनाडू व उत्तराखंड की टीमें भी भाग लेे रही हैं। अतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कनिष्क चौहान की इस उपलब्धि पर सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. वेद बेनीवाल, प्रशिक्षक जसकरण सिंह, शंकर सैनी व विजय कुमार ने प्रसन्नता का इजहार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने कनिष्क चौहान की इस उपलब्धि पर कहा कि अपने श्रेष्ठ खेल कौशल के आधार पर कनिष्क चौहान ने जिस प्रकार पहले भी वैश्विक स्तर पर सिरसा को गौरवान्वित किया है, वह श्लाघायोग्य है। कम आयु में अपने कुशल कौशल से अभिभूत करने वाले कनिष्क चौहान ने भी अपनी योग्यताओं व सफलताओं का श्रेय सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. वेद बेनीवाल व अपने प्रशिक्षकों जसकरण सिंह, शंकर सैनी व विजय कुमार का आभार जताते हुए कहा कि वे उनके निरंतर पथप्रदर्शन से ही यहां तक पहुंचे हैं। काबिलेजिक्र है कि कनिष्क चौहान अंडर-19 विश्वकप में भी भारत की टीम का अहम अंग रह चुके हैं जिसका चर्चा न केवल हरियाणा बल्कि भारतवर्ष में रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button