#haryanagorvment
Trending

नशे की तस्करी में वाहन इस्तेमाल किया तो होगी सख्त कार्रवाई!

नशे की तस्करी में वाहन इस्तेमाल किया तो होगी सख्त कार्रवाई!

हिसार :-(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा न केवल नशा तस्करों बल्कि नशे की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है एसपी हिसार ने कहा कि नशा तस्कर अक्सर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी और अन्य वाहनों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्लाई एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए करते हैं। ऐसे में वाहन मालिकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने वाहनों का इस्तेमाल किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में न होने दें। वाहन किसी अन्य व्यक्ति को देते समय भी पूरी सावधानी बरतें और उसके इस्तेमाल पर नजर रखें। हिसार पुलिस की वाहन मालिकों को जरूरी हिदायतें: 1.अपना वाहन किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को न दें।
2.वाहन किसी अन्य व्यक्ति को देते समय उसकी पहचान और उद्देश्य की जानकारी अवश्य रखें।
3.अपने वाहन का इस्तेमाल नशा तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि में न होने दें।
4.किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन के माध्यम से नशा सप्लाई होने की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
5.वाहन खरीदते और बेचते समय आवश्यक दस्तावेज एवं पहचान संबंधी जानकारी अवश्य रखें।
एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के संबंध में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में शामिल तस्करों, उनके सहयोगियों और इस गतिविधि में इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधनों की भी जांच की जाएगी। हिसार पुलिस की आमजन से अपील: नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने, खरीदने या वाहनों के माध्यम से नशे की सप्लाई करने में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button