#haryanagorvment
Trending

शादी के नाम पर दबाव, विवाह के बाद प्रताड़ना का आरोप

शादी के नाम पर दबाव, विवाह के बाद प्रताड़ना का आरोप

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में शादी के नाम पर शोषण करने के गंभीर मामले में सिरसा महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप पुत्र इंद्र मोहन निवासी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत पीड़िता की मां की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंचने पर आरोपी पक्ष ने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के पिता ने अपनी सरकारी नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देकर परिवार को विवाह के लिए राजी किया। शिकायत में विवाह के बाद भी पीड़िता की मुश्किलें खत्म नहीं होने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उसे घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, पति पर खुद नशा करने और पत्नी को भी नशे के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने 7 नवंबर को महिला थाना सिरसा में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच पीएसआई कोमल सिंह को सौंपी गई। महिला पुलिसकर्मियों और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज कर उसकी काउंसलिंग करवाई गई। मेडिकल परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दिलीप पुत्र इंद्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button