दानपात्र चोरी का खुला राज! दादा खेड़ा मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
दानपात्र चोरी का खुला राज! दादा खेड़ा मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
हिसार 13 नवम्बर।जिला पुलिस हिसार द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गांव हसनगढ़ स्थित दादा खेड़ा के दानपात्र से नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र हजारी लाल, विकास पुत्र नरेश निवासी मंगालपुर, जिला जींद। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक राहुल ने बताया कि महाबीर सिंह पुत्र नेकी राम निवासी गांव हसनगढ़ ने थाना बरवाला में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने गांव के दादा खेड़ा के दानपात्र से लगभग 15,000/- रुपये की नकदी चोरी कर ली है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना बरवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान उप निरीक्षक राहुल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों दीपक और विकास को काबू कर गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।





