#haryanagorvment
Trending

गांव से बाजार तक नशे के खिलाफ संदेश, नुक्कड़ सभाओं में जुटे लोग

गांव से बाजार तक नशे के खिलाफ संदेश, नुक्कड़ सभाओं में जुटे लोग

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशा मुक्त करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना सदर हिसार के गांव शाहपुर तथा थाना शहर हिसार क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 अनाज मंडी और वार्ड नंबर-2 राजगुरु मार्केट में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों एवं शहरवासियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को नशे से दूर रहने, बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा और खेलों से जोड़ने तथा सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने और नशा तस्करों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। 12 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाईं नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार से जोड़ने के लिए भी सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। आज एक नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। उसके ब्लड टेस्ट करवाने के साथ काउंसलिंग भी करवाई गई। इसके अतिरिक्त 6 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल से दवाइयां दिलवाई गईं। वहीं, नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव शाहपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 5 नशा पीड़ितों के घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अलावा कुल 12 नशा पीड़ितों को उनके घर पर ही आयुर्वेदिक दवाइयां पहुंचाई गईं, ताकि उन्हें उपचार जारी रखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एसपी हिसार का संदेश पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार और सही मार्गदर्शन दिलाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस का संकल्प है कि नशा तस्करों पर सख्त प्रहार और नशा पीड़ितों का उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित कर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button