#haryanagorvment
Trending

ठेके में सेंधमारी कर नकदी-शराब उड़ाई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

ठेके में सेंधमारी कर नकदी-शराब उड़ाई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सिरसा :- ( अक्षित कम्बोज ) पुलिस द्वारा खुर्दा संचालकों एवं अवैध शराब तस्करों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने 60 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए सिरसा की एक टीम गश्त के दौरान रंधावा रोड़ गांव दड़बा कलां क्षेत्र में मौजुद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उक्त युवक के कब्जा से 60 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मंगल सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव निर्बाण,जिला सिरसा के रुप मे हुई है । सीआईए प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री संबंधी सूचना पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button