#haryanagorvment
Trending

साइबर पुलिस की तत्परता से वापस मिले 75 हजार रुपयेII

साइबर पुलिस की तत्परता से वापस मिले 75 हजार रुपयेII

हिसार – (अमित कम्बोज ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में साइबर थाना हिसार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलती से किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई 75,000 रुपये की राशि पीड़ित को वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति से गलतीवश 75,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर थाना हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजा राम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ित की पूरी 75,000 रुपये की राशि उसके बैंक खाते में वापस करवाने में सफलता प्राप्त की। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए पुलिस विभाग का तहेदिल से धन्यवाद किया। एसपी हिसार की आमजन से अपील: ऑनलाइन लेन-देन करते समय बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और लाभार्थी का नाम अच्छी तरह जांच लें। जल्दबाजी में की गई एक छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि गलती से किसी अन्य खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएं तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी मेहनत की कमाई की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button