जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद II
जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामदII

हिसार -(अमित कुमार ) :- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत की सीमा पर लगे शीशम के पेड़ों के विवाद में एक ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर के जांच अधिकारी एएसआई रोहताश ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता किशोरी लाल निवासी ढाणी सीसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे जब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी सीमा पर लगे पुराने शीशम के पेड़ों के विवाद को लेकर आरोपियों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर लाठी, डंडे, जेली व रॉड आदि हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों पर भी आरोपियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के बयान व घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना आदमपुर में भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान प्रवीण , कुलदीप सिंह निवासी गांव काबरेल, संदीप ,सुभाष चंद्र निवासी मिरका तथा श्याम सुंदर गांव सीसवाल, जिला हिसार के रूप में हुई है । पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry




