बस में व्यवहार ऐसा हो कि यात्री महसूस करें सम्मानII
बस में व्यवहार ऐसा हो कि यात्री महसूस करें सम्मान!

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता संदेश जारी किया गया है।एसपी हिसार ने बस परिचालकों से अपील की है कि वे बस में सफर करने वाले सभी यात्रियों के साथ शालीनता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं तथा बस में चढ़ने-उतरने और बैठने में आवश्यक सहायता प्रदान करें। किसी भी यात्री के साथ अभद्र भाषा, दुर्व्यवहार या भेदभावपूर्ण व्यवहार न करें।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुविधा और सम्मान बनाए रखना बस परिचालकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक जिम्मेदार परिचालक का व्यवहार यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाता है।यात्री केवल सफर नहीं करते, वे सम्मान के भी हकदार हैं। उनका सम्मान करना हर परिवहनकर्मी की जिम्मेदारी है। #newstodayhry @newstodayhry




