#haryanagorvment
Trending

बुलेट से पटाखे बजाए तो होगी कार्रवाई! एसपी की दो टूकII

बुलेट से पटाखे बजाए तो होगी कार्रवाई! एसपी की दो टूकII

हिसार -(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने तथा सड़क पर आमजन के लिए परेशानी पैदा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत PCR नंबर 18 की टीम ने मिल गेट क्षेत्र के कैंची चौक पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने के मामले में कार्रवाई करते हुए चालक का 10,000 रुपये का चालान किया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि बुलेट मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे बजाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। तेज और कर्कश आवाज से बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से परेशानी होती है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी हिसार की वाहन चालकों को सख्त हिदायत:
•मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे न बजाएं।
•वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक शोर करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें।
•सड़क पर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
•यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
एसपी हिसार ने कहा कि सड़कें किसी की स्टंटबाजी या शोर-शराबे का मंच नहीं हैं। नियमों को ताक पर रखकर आमजन की सुरक्षा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। *हिसार पुलिस की अपील: सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। #newstodayhry @newstoddayhry

Related Articles

Back to top button