#haryanagorvmentsirsa
Trending

“58,861 रजिस्ट्रेशन! कालांवाली यूथ मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह”||

“58,861 रजिस्ट्रेशन! कालांवाली यूथ मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह”||

कालांवाली :- (पवन शर्मा) नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 22 नवंबर को कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मैराथन में भाग लेने के लिए अब तक 58,861 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। यूथ मैराथन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
5, 10 और 21 किलोमीटर की होगी दौड़ कालांवाली यूथ मैराथन में प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की तीन अलग-अलग दौड़ श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रतिभागी अपनी आयु एवं क्षमता के अनुसार अपनी पसंदीदा श्रेणी का चयन कर सकते हैं।वेबसाइट पर पंजीकरण जारी, क्यूआर कोड से भी पंजीकरण यूथ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रतिभागी जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।तीन श्रेणियों में आयोजित होगी यूथ मैराथन, विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का प्रथम पुरस्कार कालांवाली यूथ मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 21 किलोमीटर दौड़ की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 37,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार 10 किलोमीटर दौड़ की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।आयु वर्ग के अनुसार अंडर-18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इन सभी आयु वर्गों में 21 किलोमीटर दौड़ के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 7,500 और 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ में आयु वर्ग के अनुसार प्रथम स्थान पर 7,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए यूथ मैराथन में बढ़-चढक़र भाग लें युवा : पैरा एथलीट प्रमोद कुमार पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता पैरा एथलीट प्रमोद कुमार ने 22 नवंबर को जिला सिरसा के कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए इस मैराथन में बढ़-चढक़र भाग लें तथा अधिक से अधिक संख्या में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी इस यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसलिए सभी युवा इस आयोजन का हिस्सा बनें और नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ एवं नशामुक्त हरियाणा का संदेश दें। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button