अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए हरियाणा पुलिस का खास सुरक्षा कवचII
अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए हरियाणा पुलिस का खास सुरक्षा कवचII

हिसार-(अमित कुमार ):- महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं के सुरक्षित आवागमन के लिए ‘ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस’ शुरू की गई है। इस सुविधा के तहत अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं, विशेषकर रात के समय कैब, ऑटो या अन्य सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाली महिलाएं डायल 112 के माध्यम से अपनी यात्रा की जानकारी देकर पुलिस की निगरानी सेवा का लाभ उठा सकती हैं।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का भरोसा देना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना है। ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के माध्यम से महिला की यात्रा शुरू होने से लेकर उसके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने की पुष्टि होने तक पुलिस संपर्क में रहती है।
कैसे लें ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस का लाभ?
1.डायल 112 पर कॉल करें: यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा की निगरानी करवाने के लिए कहें।
2.यात्रा की जानकारी दें: पुलिस कंट्रोल रूम को अपना नाम, मोबाइल नंबर, यात्रा शुरू करने का स्थान, गंतव्य और अनुमानित समय की जानकारी दें।
3.लाइव लोकेशन साझा करें: पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाए गए व्हाट्सऐप नंबर पर अपनी लाइव लोकेशन साझा करें, ताकि यात्रा के दौरान आपकी लोकेशन की निगरानी की जा सके।
4.पुलिस करती रहेगी संपर्क: यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम द्वारा समय-समय पर फोन करके आपकी कुशलक्षेम पूछी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आप सुरक्षित हैं।
5.गंतव्य तक पहुंचने पर होगी पुष्टि: आपके सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि के बाद ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा समाप्त कर दी जाएगी। यदि यात्रा के दौरान कोई परेशानी या खतरा महसूस होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) को सहायता के लिए भेजा जा सकता है। एसपी हिसार की महिलाओं से अपील एसपी हिसार ने कहा कि महिलाएं बिना किसी झिझक के हरियाणा पुलिस की इस सुविधा का लाभ उठाएं। खासकर रात के समय अकेले यात्रा करते हुए इस सेवा का उपयोग करें। महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। हिसार पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।याद रखें: अकेले सफर में असुरक्षित महसूस हो तो घबराएं नहीं, डायल 112 मिलाएं। आपकी सुरक्षित यात्रा हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता है। #newstodayhry @newstodayhry




