महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियानII
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियानII

हिसार -(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम हिसार द्वारा महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांव दुर्जनपुर, ब्लॉक अग्रोहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी महिला सुरक्षा टीम उप नि. ममता ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को तथा आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक स्टाफ एवं छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर क्राइम और आपातकालीन सहायता सेवा डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य महिला विरुद्ध अपराध को नजरअंदाज न करें और बिना किसी डर या संकोच के पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अपनी निजी फोटो एवं जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने तथा साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, छेड़छाड़ या सुरक्षा संबंधी परेशानी में तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। एसपी हिसार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें। हिसार पुलिस द्वारा गांवों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। हिसार पुलिस की अपील: अपराध सहें नहीं, आवाज उठाएं। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस की सहायता लें। #newstodayhry @newstodayhry




