#haryanagorvment
Trending

नशा तस्करों पर शिकंजा! हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाईII

नशा तस्करों पर शिकंजा! हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाईII

हिसार -(अमित कुमार ):-हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ बरवाला की टीम ने एक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी CIA बरवाला ने बताया कि सीआईए स्टाफ बरवाला में तैनात एएसआई विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बरवाला क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से बिना किसी वैध लाइसेंस के 9 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोविन पुत्र धर्मपाल निवासी गांव डाटा, हाल निवासी वार्ड नंबर-14, बरवाला जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रोविन ने खुलासा किया कि वह बरामद की गई यह हेरोइन (चिट्टा) विजय पुत्र धर्मपाल निवासी गांव कनोह, हाल निवासी वार्ड नंबर-14, बरवाला से खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और इस नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल दूसरे आरोपी विजय की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button