#haryanagorvment
Trending

जाली कागजात के सहारे लाखों की ठगी, अब पुलिस ने पकड़ाII

जाली कागजात के सहारे लाखों की ठगी, अब पुलिस ने पकड़ाII

हिसार -(अमित कुमार):– हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2016 में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजेश उर्फ सोनू पुत्र वजीर सिंह, निवासी विकास नगर, भिवानी रोड बाईपास, जींद को जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुकदमा नंबर 259 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120-B IPC, थाना शहर हिसार दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL), हिसार के क्लस्टर लीगल मैनेजर जीवन गर्ग की शिकायत पर दर्ज इस मामले में आरोपियों ने गोविंदपुरा विकास नगर, जींद की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री Sale Deed No. 2463, दिनांक 06.07.2015) व नकली कागजात तैयार कर कंपनी से 52,72,094/- रुपये का लोन धोखाधड़ी से प्राप्त किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी राजेश उर्फ सोनू ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी मालिक ‘जयभगवान’ के समक्ष सह-आरोपी सतपाल को पेश कर फर्जी पहचान करवाई और जाली दस्तावेज तैयार करवाने में भूमिका निभाई। इस केस की आगामी तफ्तीश आर्थिक अपराध शाखा के उप-निरीक्षक वेद प्रकाश द्वारा की जा रही है। मुकदमा नंबर धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120-B IPC, थाना शहर हिसार इसी कंपनी की शिकायत पर दर्ज दूसरे मामले में आरोपियों ने बुढ़ा बाबा बस्ती, भिवानी बाईपास जींद स्थित संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री Sale Deed No. 174, दिनांक 30.04.2015 तथा नकली पैन कार्ड व आईडी का प्रयोग कर 47,60,774/- रुपये का लोन हड़पा था। पूछताछ में आरोपी राजेश उर्फ सोनू ने स्वीकार किया कि उसने किराये की दुकान लेकर M/S सालासर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्जी फर्म बनाई थी। इस मुकदमे की आगामी तफ्तीश आर्थिक अपराध शाखा के उप-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह द्वारा अमल में लाई जा रही है।
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने दिनांक 28.11.2026 को आरोपी राजेश उर्फ सोनू को जींद से गिरफ्तार कर नियमानुसार पूछताछ की और घटनास्थल/संबंधित स्थान की निशानदेही भी करवाई। उल्लेखनीय है कि दोनों ही मामलों में अन्य सह-आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में चालान माननीय न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं। आरोपी राजेश उर्फ सोनू का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर आज को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button