साइकिल रैली से दिया बड़ा संदेश! नशा मुक्त भारत की ली शपथII
साइकिल रैली से दिया बड़ा संदेश! नशा मुक्त भारत की ली शपथII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत सिरसा द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 100वें संस्करण फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में किया गया। इस दौरान साइकिल रैली के माध्यम से फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान एवं सिग्नेचर वॉल गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों एवं युवाओं ने अपने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट रहे। वहीं वरिष्ठ नेता अंग्रेज सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरसा धनपत सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें खेल विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी शामिल रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को शारीरिक फिटनेस, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा मुक्त युवा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर माय भारत सिरसा की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेलों एवं साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान दें। #newstodayhry @newstodasyhry



