पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर! हथियार समेत गिरफ्तारीII
पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर! हथियार समेत गिरफ्तारीII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस कप्तान हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA बरवाला की टीम ने गांव चमार खेड़ा के स्टेडियम से एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को अवैध पिस्तौल .315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव चमार खेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास सहित कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। CIA बरवाला प्रभारी PSI करण सिंह ने बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गस्त अपराध पड़ताल के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव चमार खेड़ा के स्टेडियम में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी राकेश को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत तथा उसे रखने के उद्देश्य के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हिस्ट्रीशीटर एवं अवैध हथियार रखने वालों को पुलिस कप्तान की सख्त चेतावनी पुलिस कप्तान हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने तथा हथियारों के बल पर भय या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तथा बार-बार कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखकर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए। अवैध हथियार रखकर समाज में दहशत फैलाने और कानून को चुनौती देने वालों के लिए हिसार पुलिस का संदेश स्पष्ट है—कानून से ऊपर कोई नहीं है। अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो या उसका आपराधिक रिकॉर्ड कितना भी लंबा हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। हिसार पुलिस जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry



