Haryana
Trending

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में सब्बरवाल हॉस्पिटल के पीछे डॉ सभरवाल का निवास है।।

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में सब्बरवाल हॉस्पिटल के पीछे डॉ सभरवाल का निवास है।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में सब्बरवाल हॉस्पिटल के पीछे डॉ सभरवाल का निवास है। इस कोठी पर डॉक्टर सभरवाल उनकी पत्नी उस समय बेहोश मिले। जब लगातार दरवाजा खटखटाना के और आवाज देने के बाद ही उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जब घर का मालिक और अस्पताल स्टाफ के लोग अंदर पहुंचे तो वहां का हालात कुछ अलग ही बयां कर रहे थे ।घर में दोनों पति-पत्नी बेहोश पड़े थे। और कमरे की अलमारियां खुली पड़ी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर का नेपाली नौकर जो दो महीने पहले ही इस घर में एक एजेंसी के माध्यम से आया था। डॉक्टर दंपति को चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें बेहोश करके घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पता चला कि नौकर सुनील जाते-जाते डीवीआर भी अपने साथ ले गया।, सुबह जब माली अजय डॉक्टर के निवास पर पहुंचा तो काफी देर आवाज देने पर भी डॉक्टर ने जवाब नहीं दिया। जिस पर वह अस्पताल में आया वह अस्पताल से अन्य स्टाफ को लेकर दोबारा से हॉस्पिटल के पीछे स्थित आवास पर पहुंचा जहां अंदर जाकर देखा गया तो अलमारियां खुली थी डॉक्टर वह उनकी पत्नी बेहोशी जिसके पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की विभिन्न टीम में मौके पर पहुंची और सबूत जुटाना शुरू किया फॉरेंसिक टीम में चाय के कप कब्जे में दिए और अन्य सामान का भी निरीक्षण किया। जगाधरी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जांच में पता चला कि नौकर 2 महीने पहले ही किसी एजेंसी के माध्यम से यहां आया था। मौके से सभी तरह के सबूत इकट्ठा किए गए हैं । कई टीमें गठित की गई हैं। उम्मीद है जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button