धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मोहन नगर में एक बुटीक में अचानक से लगी आग।।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मोहन नगर में एक बुटीक में अचानक से लगी आग।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मोहन नगर में स्थित गुरु कृपा बुटीक में बीती आधी रात के समय अचानक आग लग गई। इस आग लगने की घटना में बुटीक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई और कुछ भी शेष नहीं बचा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान होने के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। दुकान मालिक विनय वधवा ने बताया कि वे और उनकी पत्नी मिलकर पिछले 10 सालों से बुटीक चला रहे हैं। बीती आधी रात को उनकी दुकान में लगी इस आग से उनका सब कुछ खत्म हो गया। वहीं मोहन नगर के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद निशा मदान के पति सतीश मदान टोनी ने बताया कि जिस दुकान में आग लगी, वह दुकान उनके मामा के बेटे की है। दोनों पति पत्नी इसी दुकान में बुटीक चलाकर दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए अपना घर चला रहे थे। आग लगने से इस घटना के बाद बुटीक की संचालिका सुषमा वधवा का रो रोकर बुरा हाल दिखाई दिया।। #newstodayhry @newstodayhry