Haryana
Trending

फर्जी खातों के 73 एटीएम,10 फर्जी सिम कार्ड, एक शिफ्ट गाड़ी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

फर्जी खातों के 73 एटीएम,10 फर्जी सिम कार्ड, एक शिफ्ट गाड़ी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

नूंह सीआईए पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कारवाही:-

नूंह-(निकुंज गर्ग):- फर्जी खातों के 73 एटीएम,10 फर्जी सिम कार्ड, एक शिफ्ट गाड़ी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। नूंह सीआईए प्रभारी जंगशेर के नेतृत्व में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से साइबर ठगों में मचा हड़कंप। मेवात पुलिस कप्तान राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर नूंह सीआईए प्रभारी जंगशेर के नेतृत्व में सीआईए पुलिस टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी खातों के 73 एटीएम, 10 फर्जी सिम कार्ड व एक शिफ्ट गाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने बताया कि:-

नूंह सीआईए प्रभारी जंगशेर के नेतृत्व में तीन साइबर ठगों को सलंबा बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। आयुष यादव ने बताया कि जिनमें से एक अकरम पुत्र फरीद निवासी आकेड़ा से 27 एटीएम व तीन फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। सब्बीर पुत्र फकरुद्दीन निवासी शिलाखडी फरीदाबाद से 25 एटीएम और 4 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं, वहीं तीसरे आरोपी अरमान पुत्र कमरुद्दीन निवासी मालब नूंह से 21 एटीएम तीन फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आयुष यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों से 73 एटीएम कार्ड व 10 फर्जी सिम कार्ड बरामद करने के साथ-साथ एक शिफ्ट गाड़ी भी बरामद की गई है। आयुष यादव ने बताया कि नूंह जिले में साइबर ठगों के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई पुलिस के लिए काफी बड़ी कामयाबी है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि:-

आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्डों के खातों को खंगाला जाएगा। तभी सही मायने में पता चल पाएगा कि तीनों आरोपियों ने कितने रुपए का फ्रॉड किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने लोगों से कितने रूपए की ठगी की गई है। आरोपी लोगों से कैसे करते थे पैसों की ठगी। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने बताया कि तीनों आरोपी लोगों को फेक कॉलर बनकर दूसरे के खाते को इस्तेमाल कर उसमें साइबर ठगी करके पैसे डलवाकर व दूसरे के खातों को खरीदकर व लोगों को होटल बुकिंग व ऑनलाइन निवेश करने का झांसा देकर ठगी करने का काम करते थे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button