Haryana
Trending

भिवानी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट II

भिवानी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी,मच्छरों से उत्पन्न होने वाली डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए टीमों का गठन किया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन रूरल एरिया से सम्बंधित टीम को अप्रैल माह से ही निर्देश दे रखें हैं। टीम घर घर जाकर लारवा की जांच करती है तथा उसे खत्म करने का काम करती है।फिलहाल डेंगू व मलेरिया का एक भी केस भिवानी में नहीं है। इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल लगभग 1500 घरों में लारवा मिला है जिसके चलते एरिया के एमसी व रूरल एरिया में पंच सरपंच को नोटिस दिए गए हैं तथा सख्त निर्देश भी दिए हैं कि मच्छरों से बचने के लिए फॉगिंग अवश्य करवाएं।इसके साथ ही 258 तालाबों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई हैं ताकि लारवा उतन्न न हो सके। वहीं उन्होंने बताया कि बताया कि 1680 ब्लड टेस्ट किए गए जोकि नेगेटिव मिले हैं यानी कोई केस नहीं मिला।उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन में मच्छरों के प्रकोप है जिसके चलते उल्टी जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे हैं ये जल जनित बीमारी हैं।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ड्राई डे जरूर मनाएं यानी अपने आस पास सफाई रखे पानी जमा न होने दें। सिविल सर्जन ने बताया कि 80 फीसदी मरीज A सिंटोमेटिक होते हैं, जो घर पर ही ठीक हो जाते हैं, यदि ज्यादा ही प्रॉब्लम है जैसे चक्कर आना बुखार न उतरे तो अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं ..दाखिल हो सकते हैं।मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया तथा सभी अस्पतालों को निर्देश हैं कि मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि सैर पर जाते समय शरीर को ढांप कर ही निकलें ताकि मच्छर न काटें।साथ ही पानी को उबाल कर ठंडा होने पर पिएं, पानी के क्लोरीन डालकर पिएं इस तरह प्राथमिक उपचारों से बचा जा सकता है। फिलहाल जिला में कोई केस नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button