विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने चलाया पौधारौपण अभियान।।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने चलाया पौधारौपण अभियान।।


ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- खंड के गांव मिठनपुरा की जागरूक उभरती हुई समाज सेवी संस्था सहित भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर गांव के शिव भूमि को जाने वाले रास्ते अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कल 61 फूलदार वह छायादार पौधे लगाएं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मिठनपुरा के राजकीय विद्यालय में बतौर केमिस्ट्री के लेक्चार पर्यावरण प्रेमी के रूप में पहचान रखने वाले अध्यापक श्री प्रहलाद जी छिंपा बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की व पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।वही गौशाला कमेटी की ओर से वेदपाल पूनिया,जगतार सिंह संर,वाटर सप्लाई रामलाल पूनिया,पवन सेन ने बतौर विशिष्ट अथिती पहुंचकर ट्रस्ट के युवा साथियों के संग मिलकर पौधारोपण में हिस्सा लिया और वही ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे खासकर पर्यावरण के क्षेत्र के इस बेहतरीन कार्य को लेकर ट्रस्ट के साथियों की खूब प्रशंसा की वहीं केमिस्ट्री के लेक्चार प्रहलाद सिंह छिंपा ने कहा कि गांव को अगर हम लगभग आठ वर्ष पूर्व की नजर से देखे तो ट्रस्ट ने वास्तव में ही पिछले सात आठ वर्षो में पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन से बेहतरीन कार्य कर सैकडो की संख्या में पौधारोपण कर गांव को एक ग्रीन बेल्ट के रूप में तब्दील कर दिया है जो अपने आप में बेमिसाल है। ट्रस्ट के सदस्य ना केवल पौधे लगाने का कार्य करते हैं बल्कि उनका समय समय पर उनकी सार संभाल करके उन्हें एक वट वृक्ष बनाते है.उन्होंने अन्य युवा साथियों से भी ट्रस्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा मिलकर के गांव में पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक क्रांति लाने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियो की ओर से पहुंचे अतिथि जनों को ट्रस्ट की ओर से हरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से सुरजीत सिंह हेयर विनोद भाम्भू कुलदीप मुंदलिया,दारा सिंह बराड़,नरेश रूहिल,राकेश भांभू मनमोहन सुथार,मोहित छिंपा,राजपाल मेहला,विनोद जिलोईया,रतनलाल मुंगरिया इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।। #newswtodayhry @newstodahyhry



