Haryana
Trending

मुख्यमंत्री के वादे को ठेंगा दिखा रहे प्रशासनिक अधिकारी, वायदाखिलाफी पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन को मजबूर होगा अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा।।

मुख्यमंत्री के वादे को ठेंगा दिखा रहे प्रशासनिक अधिकारी, वायदाखिलाफी पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन को मजबूर होगा अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा।।

गुरुग्राम -(प्याल शर्मा ):- गुरुग्राम के श्रमिक सम्मान समारोह में स्वयं माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने मंच के माध्यम से प्रदेश के अनुबंधित कर्मचारियों को विश्वास दिलाया था कि 15 जून 2026 तक सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन धरातल पर प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती और नकारात्मक रवैये को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि 15 जून तक यह काम संभव हो पाएगा। अधिकारियों का यह ढुलमुल रवैया सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के आदेशों और वादों को ठेंगा दिखाने जैसा है। यह बात आज अनुबंधित कर्मचारी संघ हरियाणा (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ) के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कही। ​संघ के प्रवक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार श्रमिकों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ HPGCL (हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) का लिखित समझौता होने के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी उसे लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। अधिकारियों की इस मनमानी और तानाशाही के कारण प्रदेश भर के बिजली कर्मचारियों और अनुबंधित कर्मियों में सरकार व प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।। #Newstoadyhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button